
OTT कंटेंट पर होगी सरकार की सख्ती, जल्द लागू होंगे नए नियम
AajTak
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर नए नियम लागू करने की दिशा में काम कर रहा है. सरकार ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुईं फिल्में और सीरीज को ध्यान में रखते हुए और देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच मौजूद कंटेंट की गुणवत्ता और सटीकता को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है.
भारत सरकार ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर नए नियम लागू करने की दिशा में काम कर रही है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस नियम को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी है. इस नियम के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली सामग्री में अपशब्दों पर बीप लगाना होगा और अश्लील दृश्यों को ब्लर करना होगा. इस नियम का उद्देश्य आपत्तिजनक कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले कंटेंट पर नियंत्रण लगा और देश के इतिहास व संस्कृति को सही ढंग से प्रस्तुत करना है.
भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट की गुणवत्ता और सटीकता को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है. हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज आईसी 814 में देश के इतिहास को गलत तरीके से दिखाने के मामले ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया. अब मंत्रालय ने सीरीज निर्माताओं पर सख्ती दिखा रहा है. इस तरह के कंटेंट अपराध दर में वृद्धि का कारण बन रहे हैं.
'बढ़ रहा है क्राइम'
एक्टिविस्ट उदय माहुरकर ने बताया आजतक को बताया कि वक्त को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट को पूरी तरह से रोका जाए. कुछ मामलों में नाबालिगों ने इस कंटेंट को देखकर क्राइम किए हैं. यह स्थिति अब किसी गंभीर संकट का कारण बन सकती है. मैंने सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ डेटा साझा किया है. मैंने उन्हें बताया है कि इस तरह के कंटेंट जो आसानी से उपलब्ध हैं. उनसे काफी नुकसान हुआ है. अब सरकार को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है, मेरा मानना है कि केवल तस्वीरों या वीडियो को ब्लर करना जरूरी नहीं होगा.
"देश भर में अपराध दर और जिस तरह से बलात्कार हो रहे हैं, उस पर एक नजर डालने से आपको पता चल जाएगा कि पिछले कुछ महीनों में यह कंटेंट कितने नुकसानदायक हैं. ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां नाबालिगों ने नाबालिगों के साथ बलात्कार किया है, भाइयों अपनी बहनों से बलात्कार किया है, ऑनलाइन और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट देखने के बाद अगर इसे नहीं रोका गया तो हमारे सामने बहुत मुश्किल स्थिति होगी.''
'कंटेंट पर चलेगी कैंची?'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











