
OnePlus Open: कंपनी के फोल्डिंग फोन की पहली तस्वीर आई सामने, अनुष्का शर्मा के हाथ में आया नजर
AajTak
OnePlus Open Foldable Phone: वनप्लस जल्द ही अपना लेटेस्ट फोन लॉन्च करने वाला है, जो एक फोल्डेबल होगा. कंपनी इस फोन को अगले महीने लॉन्च कर सकती है. वनप्लस के लेटेस्ट फोन को बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हाथों में स्पॉट किया गया है. हालांकि, ब्रांड ने आधिकारिक रूप से इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OnePlus अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले स्पॉट किया गया है. ये स्मार्टफोन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा यूज करते हुए दिखी हैं. अनुष्का का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में एक स्पेशल फोन दिख रहा है. ये फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है.
रिपोर्ट्स की मानें तो ये अपकमिंग फोन OnePlus Open हो सकता है, जो ब्रांड का पहला फोल्डिंग फोन होगा. इस हैंडसेट से जुड़ी कई रिपोर्ट्स अब तक सामने आ रही थी, लेकिन इस बार इसका इन-हैंड वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वनप्लस की डिजाइन लैंगवेज वाला ये स्मार्टफोन साफ दिख रहा है.
कई लोगों को ये वनप्लस के किसी दूसरे फोन जैसा ही लग सकता है, लेकिन अनुष्का शर्मा इस फोन को यूज करने के लिए ओपन करते हुए दिखती हैं. इससे ये साफ हो जाता है कि ये एक फोल्डिंग फोन है.
कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि उनके फोल्डिंग फोन का नाम OnePlus Open होगा. ये स्मार्टफोन इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाला था. कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के पहले लॉन्च कर सकती है.
हालांकि, ये फोन साइज में बड़ा लगता है. पिछली रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ये Oppo Find N2 या Pixel Fold जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है. हालांकि, वीडियो में इसके साइज को कन्फर्म कर पाना थोड़ा मुश्किल है.
ये भी पढ़ें- iPhone से भी आगे निकला OnePlus, लाया गजब की टेक्नोलॉजी, क्या है Rain Water Touch फीचर?

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









