
OnePlus Nord 2 का ये स्पेशल एडिशन फोन हुआ भारत में लॉन्च, जानें ऑफर्स
AajTak
OnePlus ने OnePlus Nord 2 के स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 × PAC-MAN Edition को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.
OnePlus ने OnePlus Nord 2 के स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 × PAC-MAN Edition को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में यूजर्स को फन गेम्स, चैलेंजेस और एक्सक्लूसिव PAC-MAN के साथ पूरी तरह से कस्टमाइज्ड फोन एक्सपीरिएंस मिलेगा.
OnePlus Nord 2 × PAC-MAN Edition को सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. ये फोन आज यानी 16 नवंबर दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. ग्राहक इसे वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर, वनप्लस की वेबसाइट और ऐमेजॉन से खरीद पाएंगे. ऐमेजॉन पर ग्राहकों को सीमित समय के लिए कूपन के जरिए 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा.
Citibank यूजर्स को 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और 3 और 6 महीने के EMI ऑप्शन्स पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. ग्राहकों को रेड केबल क्लब प्लेटफॉर्म के जरिए 3 महीने के लिए Spotify Premium फ्री में भी मिलेगा. फोन को खरीदने वाले ग्राहक OnePlus Nord 2 x PAC-MAN फोन होल्डर को भी फ्री में पा सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











