
OnePlus 11R की प्री-बुकिंग शुरू, डिस्काउंट के साथ फ्री मिलेगा ये डिवाइस, Amazon से कर सकते हैं बुक
AajTak
OnePlus 11R 5G Price in India: वनप्लस के लेटेस्ट फोन को आप आज यानी 21 फरवरी से प्री-बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग पर कंपनी कुछ ऑफर्स भी दे रही है. स्मार्टफोन 100W की फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16GB तक RAM का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
OnePlus ने अपनी 11-सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 11 के साथ कंपनी ने अफोर्डेबल OnePlus 11R भी लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन भी दमदार फीचर्स के साथ के आकर्षक कीमत पर लॉन्च हुआ है. आप इसे प्री-बुक कर सकते हैं. फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
ये फोन अपने पिछले वर्जन से कई मामलों में बेहतर है. कंपनी ने इसमें 1.5K रेज्योलूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया है. साथ ही आपको इस हैंडसेट में अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा. फोन 100W की चार्जिंग और 50MP के मेन लेंस कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और इस पर मिल रहे प्री-बुकिंग ऑफर्स की डिटेल्स.
ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं फोन का 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है.
इस फोन को आप Amazon.in और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से प्रीबुक कर सकते हैं. प्रीबुकिंग पर यूजर्स को OnePlus Buds Z2 फ्री मिलेगा. इसके अलावा कंज्यूमर्स 1000 रुपये का डिस्काउंट ICICI बैंक या Citi Bank कार्ड पर हासिल कर सकते हैं.
OnePlus 11R 5G में आपको 6.74-inch का Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज्योलूशन वाली है. इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS 13 पर काम करता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









