
OnePlus ला रहा 8000mAh की बैटरी वाला फोन, फीचर्स और डिजाइन हुए लीक
AajTak
OnePlus 15R Leak: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया फोन लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है. हैंडसेट में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं OnePlus 15R की, जो चीनी मार्केट में OnePlus Ace 6T के नाम से लॉन्च होगा.
OnePlus अपना नया फोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने हाल में OnePlus 15 को लॉन्च किया है. अब कंपनी OnePlus 15R को लॉन्च करने वाली है. वैसे ये फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से आएगा, जबकि चीनी मार्केट में कंपनी इसे OnePlus Ace 6T के नाम से लॉन्च करेगी.
लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया है. साथ ही फोन के कुछ मुख्य फीचर्स भी लीक हुए हैं. OnePlus Ace 6T में भी कंपनी OnePlus 15 वाली डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करेगी. आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ खास होने वाला है.
OnePlus Ace 6T के डिजाइन को पॉपुलर टिप्स्टर Evan Blass ने टीज किया है. लीक रेंडर से साफ है कि स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आएगा. ये वनप्लस 15 के काफी नजदीक होगा. रियर पैनल पर पिल-शेप्ड मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश लगा है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 15 का कैसा है परफॉर्मेंस और क्या खास? जानें Full Review
वहीं फ्रंट में होल पंच कटआउट दिया गया है. रेंडर से साफ है कि इस डिवाइस में प्लस बटन बाईं ओर मिलेगी. इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर दी गई हैं.
OnePlus Ace 6T से जुड़ी बहुत सी जानकारियां सामने आ चुकी हैं. ये स्मार्टफोन 16GB RAM के साथ आ सकता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Adreno 840 GPU के साथ आएगा. फोन में 165fps का हाई फ्रेम रेट मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









