
OnePlus का बड़ा ऐलान, डिस्प्ले पर मिलेगी लाइफ टाइम वारंटी, नहीं होगी खराब होने की टेंशन
AajTak
OnePlus Green Line Warranty: वनप्लस को लेकर बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत रहती है कि ब्रांड के फोन्स में ग्रीन लाइन की दिक्कत होती है. नए डिवाइसेस में तो नहीं लेकिन पुराने होने के पर कई स्मार्टफोन्स में ये समस्या आ जाती है. इसे लेकर वनप्लस के बड़ा कदम उठाया है, जिससे यूजर्स का ब्रांड पर भरोसा बना रहे. कंपनी ने लाइफ टाइम वारंटी का ऐलान किया है.
OnePlus ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने अपने सभी स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन की दिक्कत को लेकर लाइफटाइम वारंटी का ऐलान किया है. यानी अगर आपका वनप्लस स्मार्टफोन ग्रीन लाइन की दिक्कत से खराब होता है, तो कंपनी इसे फ्री में ठीक करेगी.
कई यूजर्स वनप्लस के स्मार्टफोन में ग्रीन लाइन की शिकायत कर चुके हैं. ग्रीन लाइन के दिक्कत में यूजर्स के पास सिर्फ दो ही ऑप्शन होते हैं. या तो उन्हें डिस्प्ले चेंज कराना होता था या फिर उसी कंडीशन में फोन इस्तेमाल करना पड़ता था. स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए उन्हें पैसे खर्च करने होते हैं.
ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की दिक्कत ज्यादातर उन फोन्स में देखने को मिलती थी, जिनकी वारंटी खत्म हो चुकी होती थी. नए स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि पुराने डिवाइसेस भी ग्रीन लाइन की लाइफ टाइम वारंटी के तहत कवर किए जाएंगे. कंपनी ने ये जानकारी Project Starlight के तहत दी है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन पर भी मिलेगी सिगरेट के जैसी वॉर्निंग? इस देश में सरकार से उठी मांग
कंपनी ने बताया कि साल 2026 तक वे अपने सर्विस सेंटर की संख्या को 50 फीसदी तक बढ़ा लेंगे. इसके साथ ही कंपनी अपनी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बेहतर करने पर काम कर रही है. वनप्लस ने कहा है कि वे AMOLED डिसप्ले के साथ बेहतर एज बॉन्डिंग लेयर को इंटीग्रेट कर रहे हैं, जो सुपीरियर PVX एज सीलिंग मैटेरियल का बेहतरीन इस्तेमाल करता है.
PUX की वजह से डिस्प्ले मजबूत होते हैं, जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है. वनप्लस ने कहा कि उनके मुख्य टेस्ट में से एक 'डबल 85' है. इसमें डिस्प्ले को 85 डिग्री सेल्सियस और 85 फीसदी ह्यूमिडिटी की कंडीशन में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाइएगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









