Omicron वैरिएंट के खतरे के बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने लगाया बूस्टर डोज, वीडियो शेयर कर कही ये बात
ABP News
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को लगवा लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को लगवा लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. बोरिस ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बूस्टर डोज लगवाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बोरिस ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, मैंने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को लगवा लिया है. आप सभी भी जल्द से जल्द वैक्सीन की खुराक के बाद बूस्टर डोज लगवाएं. बोरिस ने आगे कहा कि, बूस्टर डोज कोरोना से बचाये रखने में हमारी मदद करेगा.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












