
OMG! शादी के 42 साल बाद अपनी दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, 8 बेटी-बेटे भी बने बाराती
AajTak
Bihar News: बिहार के सारण जिले में एक अनोखी शादी हुई. जिसमें 70 साल का दूल्हा बैंड-बाजा और बारात के साथ पत्नी को लाने ससुराल पहुंचा. उनकी 7 बेटियां और एक बेटा भी बाराती बने. दहेज में बुलेट गाड़ी और हीरे की अंगूठी भी मिली. अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.
बिहार के सारण जिले में निकली एक खास बारात को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ा. दिलचस्प बात यह है कि दूल्हे की 7 बेटियां और एक बेटा भी बाराती बने हुए थे. सोशल मीडिया पर भी इस खबर को 70 साल के बुजुर्ग का विवाह बताकर शेयर किया जाने लगा. लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली. पता चला कि दूल्हे के रूप में बारात लेकर जा रहा शख्स शादी करने नहीं, बल्कि 42 साल पहले हुई अपनी ही शादी के बाद पत्नी का गौना करवाने जा रहा है.
दरअसल, दूल्हा बने राजकुमार सिंह की शादी साल 1980 में 5 मई को हुई थी. उनके सास-ससुर नहीं होने के कारण गौना की रस्म नहीं हो सकी थी. उस दौरान उनके साले काफी छोटे थे. जब उनके साले बड़े हुए तो उन्होंने इच्छा जताई कि अब दीदी का गौना हो जाए. एक वजह यह भी सामने आई कि शादी के बाद राजकुमार किसी विवाद के कारण कभी अपने ससुराल आमडाढ़ी नहीं गए थे, इसलिए गौना नहीं हो पाया था.
बुजुर्ग राजकुमार के सभी बच्चों ने मिलकर इसके लिए अनूठा तरीका निकाला. गौना की रस्म पूरी करने के लिए मां शारदा देवी को 15 अप्रैल 2022 को उनके मायके भेज दिया. फिर शादी की तारीख यानी 5 मई को ही एक बार फिर पिताजी को घोड़े वाली बग्घी पर बैठकर ले जाया गया. गाजे-बाजे, बैंड, आर्केस्ट्रा के साथ बिल्कुल बारात जैसे माहौल में तमाम बाराती भी शामिल किए गए. यह बारात मांझी थाने के नचाप गांव से एकमा थाने के आमडाढी आई हुई थी.
उम्र के इस पड़ाव में दूल्हा-दुल्हन बनकर राजकुमार सिंह और शारदा देवी भी काफी खुश हुए. इस रस्म में सिवाय सिंदूरदान के सारी रस्में निभाई गईं. बाकायदा दहेज भी मिला. दूल्हा राजकुमार को बुलेट गाड़ी और हीरे की अंगूठी मिली, तो दुल्हन शारदा देवी को तमाम जेवरात.
सातों बेटियों की बिहार पुलिस और सेना में नौकरी
शादी के बाद राजकुमार सिंह की 7 बेटियां और 1 बेटा हुआ, जो अब बड़े हो चुके हैं, जिसमें सातों बहन बिहार पुलिस, बिहार उत्पाद पुलिस, सेना और केंद्रीय पुलिस बल में कार्यरत हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








