
लॉटरी से वॉकआउट, फिक्सिंग का आरोप... महिला मेयर पर लगी मोहर तो उद्धव ने क्यों उठाए सवाल
AajTak
लॉटरी सिस्टम के जरिए तय हो गया है कि सामान्य वर्ग से आने वाली महिला मुंबई की अगली मेयर होगी. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने इसे धांधली बताया है और कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पक्ष में यह लॉटरी सिस्टम 'फिक्स' था.
मुंबई की अगली मेयर जनरल कैटेगरी की महिला होगी. इसका फैसला गुरुवार को लॉटरी निकालकर हुआ. हालांकि विपक्षी दलों का आरोप है कि सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन के पक्ष में यह लॉटरी सिस्टम 'फिक्स' था. लॉटरी के नतीजों के बाद शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी को उम्मीद थी कि मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा. एसटी महिला कैटेगरी में पात्र दोनों उम्मीदवार उद्धव ठाकरे की पार्टी से ही थीं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 15 जनवरी को हुए चुनावों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में 89 सीटें जीतीं, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीटें मिलीं. इस तरह महायुति गठबंधन 114 के बहुमत के आंकड़े को पार कर देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगरीय निकाय पर नियंत्रण हासिल करने की स्थिति में आ गया. शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिलीं. उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को क्रमशः 6 और 1 सीट मिली.
बता दें कि 1997 से 2022 तक बीएमसी पर शिवसेना ने शासन किया. हालांकि, 2022 में पार्टी में टूट पड़ गई और यह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शिवसेना (शिंदे गुट) में विभाजित हो गई थी. लॉटरी सिस्टम के जरिए हुए फैसले में महाराष्ट्र की आठ अन्य नगर निकायों- पुणे, धुले, नांदेड़-वाघाला, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा-भायंदर, नागपुर और नासिक में भी सामान्य वर्ग की महिलाएं मेयर होंगी. लॉटरी सिस्टम के तहत यह तय किया जाता है कि मेयर पद किस श्रेणी- सामान्य (GEN), महिला (W), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित होगा.
यह भी पढ़ें: लॉटरी के बाद अब मुंबई मेयर की कुर्सी की रेस... इन 5 महिलाओं में सबसे आगे कौन?
शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदों को लगा झटका
कैटेगरी घोषित होने के बाद पात्र उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं. राज्य के शहरी विकास विभाग, जिसकी जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है, ने मुंबई समेत 28 नगर निकायों के मेयर पदों के लिए यह लॉटरी कराई, जहां 15 जनवरी को चुनाव हुए थे. मुंबई के लिए निकली लॉटरी ने शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. पिछले सप्ताह चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 'अगर भगवान की इच्छा हुई तो मुंबई को हमारी पार्टी का मेयर मिलेगा.'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










