
फर्जी हमले के खुलासे के बाद कांग्रेस MLA राज बेहड़ फूट-फूटकर रोए, मानी बेटे की गलती
AajTak
उधम सिंह नगर में पार्षद पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि हमला खुद पार्षद ने साजिश के तहत करवाया था. पुलिस ने तीन हमलावरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है. विधायक पिता ने बेटे की करतूत स्वीकार करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस से जुड़े एक मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पार्षद पर हुआ हमला पूरी तरह पूर्व नियोजित था. यह हमला खुद पीड़ित पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर करवाया था.
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही साजिश में शामिल इंदर नारंग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते सौरभ बेहड़ ने लोगों की सहानुभूति पाने के लिए खुद पर हमला करवाया.
अवैध हथियारों के साथ चार लोग गिरफ्तार
यह मामला 18 तारीख की रात का है, जब किच्छा से विधायक तलक राज बेहड़ के पार्षद बेटे पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले को लेकर उधम सिंह नगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे थे.
पारिवारिक विवाद बना साजिश की वजह
पुलिस पहले से ही किसान आत्महत्या के एक मामले को लेकर सवालों के घेरे में है. अब इस हमले के खुलासे ने कांग्रेस को भी असहज स्थिति में डाल दिया है. मामले के खुलासे के बाद विधायक तलक राज बेहड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेटे की करतूत को स्वीकार किया. साथ ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि यह कृत्य माफी योग्य नहीं है. विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने बेटे से अपने सभी संबंध खत्म कर लिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









