
अरविंद केजरीवाल और अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, ED के समन मामले में कोर्ट ने किया बरी
AajTak
यह मामला दिल्ली शराब नीति से जुड़ा था, जिसमें जांच एजेंसी ने उन पर जानबूझकर जांच में शामिल न होने का आरोप लगाया था. हालांकि, अब कोर्ट ने साक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस विशिष्ट आरोप से दोषमुक्त कर दिया है.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन पर पेश न होने के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया है. यह मामला दिल्ली शराब नीति से जुड़ा था, जिसमें जांच एजेंसी ने उन पर जानबूझकर जांच में शामिल न होने का आरोप लगाया था.
दरअसल, ED ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर उनका पालन नहीं किया. एजेंसी का तर्क था कि एक लोक सेवक होने के नाते समन की अनदेखी करना कानून का उल्लंघन है. इसी मामले में गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश भी होना पड़ा था. हालांकि, अब कोर्ट ने साक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस विशिष्ट आरोप से दोषमुक्त कर दिया है.
इसी तरह, आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को भी राहत मिली है. अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के समन पर पेश न होने का आरोप था. ED का दावा था कि अमानतुल्लाह खान ने भी जांच एजेंसी द्वारा भेजे गए कई समन की अनदेखी की. लेकिन राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में भी अमानतुल्लाह खान को बरी करते हुए ED की शिकायत को खारिज कर दिया.
अदालत के इस फैसले के बाद AAP ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का राजनीतिक दबाव में दुरुपयोग किया जा रहा है. वहीं, ED की ओर से अब तक इस फैसले पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि एजेंसी कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










