
दिल्ली में कल दिनभर बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अलर्ट... पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
AajTak
कल दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ों पर भी भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली समेत देश के किन हिस्सों का मौसम बदलने वाला है?
शुक्रवार को दिल्ली-NCR में बारिश और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक हो सकता है. वहीं कल पहाड़ी इलाकों पर भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी. आखिरकार एक ऐसा पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) आ रहा है जिसे सही मायनों में “तीव्र पश्चिमी विक्षोभ” कहा जा सकता है. इसके असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 23 जनवरी की रात तक भारी बर्फबारी की संभावना है.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में आज देर रात से 23 जनवरी की शाम तक मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Weather Update Live: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश… शुक्रवार को बदलेगा कई राज्यों का मौसम
कल दिनभर छाए रहेंगे बादल दिल्ली-NCR में मौसम की बात करें तो 23 जनवरी यानी शुक्रवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक तेज हवाएं चलेंगी. वहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिसके चलते तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस तेज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इतना ही नहीं एक और तेज पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.
मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश और बर्फबारी की वजह बनता दिखाई दे रहा है, तो वहीं 22 और 23 जनवरी को पंजाब में बारिश होगी. साथ ही 22 और 23 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









