
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप से बायकॉट का ऐलान किया. वहीं, अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी रोहित शर्मा को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करेगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. वहीं, अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी रोहित शर्मा को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करेगी. इन खबरों के अलावा, पंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ किया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
T20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार, ICC ने रखी थी भारत में खेलने की शर्त... क्रिकेट की दुनिया में भूचाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. सुरक्षा और राजनीतिक हालात को वजह बताते हुए यह फैसला लिया गया. बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि जब तक मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी.
'हिटमैन' नहीं डॉक्टर रोहित शर्मा कहिए! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को ये यूनिवर्सिटी देगा मानद डॉक्टरेट
अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी, पुणे अपने 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करेगी. अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा की. ये दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को पुणे में आयोजित होगा और इसे एक भव्य व स्टार-स्टडेड इवेंट बताया जा रहा है.
पंजाब: केजरीवाल और CM मान ने किया 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ, हर परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









