
झारखंड कांग्रेस में ऑल इज नॉट वेल? मंत्रियों से नाराज 5 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा
AajTak
दिल्ली में डेरा डालने वाले विधायकों में राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगड़ी, भूषण बाड़ा, सोनाराम सिंकु और सुरेश बैठा शामिल हैं. चर्चा है कि यह बगावत पार्टी के अपने ही मंत्रियों के खिलाफ है, जिससे गठबंधन सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
झारखंड की सियासत में इन दिनों 'ऑल इज नॉट वेल' के हालात नजर आ रहे हैं. सत्ताधारी महागठबंधन की प्रमुख घटक दल कांग्रेस के भीतर आंतरिक दबाव इस कदर बढ़ गया है कि पार्टी के पांच विधायक रांची छोड़ दिल्ली में कैंप कर रहे हैं. चर्चा है कि यह बगावत पार्टी के अपने ही मंत्रियों के खिलाफ है, जिससे गठबंधन सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
दिल्ली में डेरा डालने वाले विधायकों में राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगड़ी, भूषण बाड़ा, सोनाराम सिंकु और सुरेश बैठा शामिल हैं. इन विधायकों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से बने मंत्री उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं. विधायकों का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार के भीतर कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों के पास अपने ही दल के जन प्रतिनिधियों के मुद्दों के लिए समय नहीं है, तो आम कार्यकर्ताओं और जनता की सुनवाई कैसे होती होगी.
सूत्रों के अनुसार, इन विधायकों ने अपनी नाराजगी पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और झारखंड प्रभारी प्रणव झा के सामने रखी है. अब ये विधायक गुरुवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर अपनी बात रखने वाले हैं. विधायकों की मांग है कि महागठबंधन सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए योग्य और अनुभवी कांग्रेस विधायकों को भी मंत्री बनने का अवसर दिया जाना चाहिए.
कुछ विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनमें से कई उच्च शिक्षित हैं, कुछ के पास डबल एमए की डिग्री है और उन्होंने 20-25 वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष किया है. ऐसे में उनका सवाल है कि अगर उन्हें मौका नहीं मिलेगा तो पार्टी के प्रति समर्पण का मूल्य क्या रह जाएगा.
बीजेपी ने साधा निशाना
इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की नाराज़गी सरकार के लिए एक रियलिटी चेक है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ऐशो-आराम में डूबे हैं और उनके सरकारी आवास ‘व्हाइट हाउस के छोटे संस्करण’ जैसे हैं, जहां आम जनता पहुंच ही नहीं सकती. शाहदेव ने सरकार को नॉन-सीरियस बताते हुए कहा कि इसका जनता से कोई सीधा सरोकार नहीं रह गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










