
भारत में T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश... बायकॉट के बाद स्कॉटलैंड की होगी एंट्री? ऐसे बदला समीकरण, ये है गणित
AajTak
बांग्लादेश ने अब टी20 वर्ल्ड कप से बायकॉट का फैसला किया है, ऐसे में सवाल बनता है कि उसकी जगह किस टीम की एंट्री होगी. सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है 7 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह एक यूरोपीय देश की की एंट्री हो सकती है, जानिए कैसे....
बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया है, बांग्लादेश के बायकॉट के फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसकी जगह टी20 वर्ल्ड कप में अब कौन सी टीम खेलेगी.
ताजा समीकरण देखें तो स्कॉटलैंड की टीम अब 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में खेलती हुई दिख सकती है. हालांकि, अभी ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ) ने इसे लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है .
अब समझिए कि कैसे स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई दिख सकती है. वैसे स्कॉटलैंड 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहा था.
यूरोपियन क्वालिफायर में वह नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रह गया था. इस वजह से उसे टूर्नामेंट में एंट्री . अब ICC ने बांग्लादेश को बाहर कर दिया है तो तो स्कॉटलैंड का सीधे वर्ल्ड कप में प्रवेश मिल सकता है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार, ICC ने रखी थी भारत में खेलने की शर्त... क्रिकेट की दुनिया में भूचाल
स्कॉटलैंड को ही क्यों मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप में मौका?
यूरोप क्वालिफायर (जुलाई 2025 में) में स्कॉटलैंड ने आखिरी मैचों में इटली और जर्सी से हार झेली. तब उस पॉइंट्स टेबल में नीदरलैंड्स टॉप पर, इटली दूसरे, जर्सी तीसरे, और स्कॉटलैंड चौथे पर थी. इसलिए स्कॉटलैंड 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










