
वर्दीवाला तस्कर: ₹20 करोड़ की MD ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, जब्त माल को बेचने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
AajTak
पुणे में 20 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. इस मामले में जब्त किए गए माल बेचने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद एक पुलिस कांस्टेबल निकला. जिसे पुणे LCB की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.
Pune LCB Drug Bust: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान नशे के अवैध कारोबार का राज बेनकाब हो गया. पुणे के ग्रामीण इलाके से करीब 20 करोड़ रुपये की एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त की गई. इस मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में ही संकेत मिल गए थे कि मामला सिर्फ बाहरी तस्करों तक सीमित नहीं है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह साफ हो गया कि इस रैकेट की जड़ें पुलिस सिस्टम तक फैली हुई हैं.
वर्दी वाला कर रहा था तस्करी 20 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग्स के इस मामले में शिरूर पुलिस और पुणे लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की संयुक्त टीम जांच कर रही थी. जांच में सामने आया कि जब्त की गई एमडी ड्रग्स को अवैध रूप से बेचने में खुद एक पुलिसकर्मी शामिल था. आरोपी की पहचान श्यामसुंदर गुजर के रूप में हुई है, जो अहिल्यानगर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात था. वह नेप्टी गांव का रहने वाला है और केंद्रीय जब्त माल भंडारण केंद्र में ‘मुद्देमाल क्लर्क’ के तौर पर काम कर रहा था. इसी पद का फायदा उठाकर उसने जब्त नशीले पदार्थों की चोरी की और उन्हें ड्रग नेटवर्क तक पहुंचा दिया.
ऐसे हुई पहली गिरफ्तारी इस पूरे मामले का खुलासा 17 जनवरी की तड़के हुआ, जब शिरूर पुलिस ने बाबूराव नगर इलाके में छापा मारा. इस दौरान शबाज शेख नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से करीब 2.10 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की गई. गिरफ्तारी के बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने कई अहम जानकारियां दीं. इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस को बड़े नेटवर्क का सुराग मिला.
बयान से मिली अहम जानकारी शबाज शेख के बयान के बाद पुणे LCB और शिरूर पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई शुरू की. पूछताछ में उसने बताया कि ड्रग्स की एक बड़ी खेप पुणे–अहिल्यानगर सीमा के पास मौजूद कुरुंद गांव में छिपाई गई है. इसके बाद पुलिस टीमों ने वहां छापा मारा. इस रेड में करीब 10 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सारी ड्रग्स की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है.
जब्त ड्रग्स के मामले में चौंकाने वाला खुलासा जांच के दौरान पुलिस को यह जानकर हैरानी हुई कि बरामद एमडी ड्रग्स कोई नई खेप नहीं थी. यह वही नशीले पदार्थ थे, जिन्हें पहले अहिल्यानगर पुलिस ने एक एंटी-ड्रग ऑपरेशन के तहत जब्त किया था. इन ड्रग्स को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी श्यामसुंदर गुजर पर ही थी. चूंकि वह मुद्देमाल क्लर्क था, इसलिए उसे स्टोरेज की पूरी जानकारी थी. इसी जानकारी का उसने गलत इस्तेमाल किया.
10.5 किलोग्राम ड्रग्स की हेराफेरी पुलिस जांच में सामने आया कि श्यामसुंदर गुजर ने करीब 10.5 किलो एमडी ड्रग्स की हेराफेरी की. उसने चरणबद्ध तरीके से इन नशीले पदार्थों को स्टोरेज से बाहर निकाला. पहले यह काम बेहद गोपनीय तरीके से किया गया, ताकि किसी को शक न हो. बाद में इन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए बाजार तक पहुंचाया गया. यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, लेकिन अब पुलिस की सख्ती के चलते सामने आ गया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










