
Okaya Faast F2F : कम दाम... बेहतर ड्राइविंग रेंज! लॉन्च हुई ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर
AajTak
Okaya Faast F2F में कंपनी ने (2.2 kWh) लिथियम आयन - LFP बैटरी पैक दिया है, और ओकाया का कहना है कि ये बैटरी हाई टेंप्रेचर में भी बेहतर प्रदर्शन करती है. जैसा कि, आज कल देखा जाता है कि हाई-टेंप्रेचर के कारण कई बार इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं.
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okaya ने आज घरेलू बाजार में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Faast F2F के लॉन्च की घोषणा की है. कंपनी का दावा है कि, इस स्कूटर को ख़ासकर सिटी राइड और डेली यूज के लिए डिज़ाइन किया गया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की शुरुआती कीमत 83,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
कैसी है Okaya Faast F2F:
ओकाया के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 800W-BLDC-हब मोटर का इस्तेमाल किया है जिसे 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन - LFP बैटरी के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड को फॉलो करती है, और बैटरी पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है. ओकाया का लक्ष्य फास्ट एफ2एफ के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक किफायती रेंज प्रदान करना है, जो छात्रों, युवा प्रोफेशनल इत्यादि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
इसके अलावा, ओकाया फास्ट एफ2एफ टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने रिमोट की (Key), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में सभी आवश्यक जानकारी और स्टाइलिश डीआरएल हेड-लैंप और एजी टेल-लैंप जैसे फीचर्स को शामिल किया है. यह स्कूटी 6 रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक सियान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाइट शामिल है.
Okaya Faast F2F की ख़ास बातें:
उच्च क्षमता वाली एलएफपी बैटरी: लंबे समय तक चलने वाली लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी से लैस है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी लांग लाइफ और हाई टेंप्रेचर पर भी बेहतर परफॉर्म करती है. इसके अलावा, बैटरी पर 2 साल / 20,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









