
O Romeo Box Office Day 2 LIVE: दूसरे दिन वैलेंटाइन डे पर भी 'ओ रोमियो' दिखा रही जलवा, बंपर कलेक्शन तय! जानें- 12 बजे तक की कमाई
ABP News
O Romeo Box Office Day 2 LIVE: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की शानदार ओपनिंग रही. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की वैलेटाइड डे के चलते धुआंधार कमाई होने की पूरी उम्मीद है.
O Romeo Box Office Day 2 LIVE: विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी की मच अवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' ने शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इसी के साथ ये फिल्म आते ही छा गई. सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 का एकछत्र राज खत्म करते हुए 'ओ'रोमियो' ने तगड़ी ओपनिंग ली. वहीं अब रिलीज के दूसरे दिन फिल्म को वैलेंटाइन डे का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है जिसके चलते इसकी सेकेंड डे की कमाई भी रिकॉर्ड तोड़ लहग रही है. चलिए यहां 'ओ'रोमियो' के दूसरे दिन के कलेक्शन से लेकर ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं
'ओ'रोमियो' के पहले दिन की कमाई और रिकॉर्ड (O'Romeo Box Office Day 1)
‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2(O'Romeo BO Day 2)ओ'रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है. इस बीच सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक 0.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि फाइनल आंकड़े 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे.
‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 2((O'Romeo Occupancy) ‘ओ’रोमियो’ की 14 फरवरी 2026 शनिवार की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी की जानकारी आनी अभी बॉकी है.













