
NZ सीरीज से पहले पंत–सिराज का भविष्य दांव पर! चयन से खुलेंगे टीम के बड़े 'राज़'
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का चयन होगा, जिसमें सबसे बड़ी चर्चा ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज के भविष्य को लेकर होगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को जब चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेंगे, तो असली हेडलाइन टीम के नाम नहीं, बल्कि उन बड़े सवालों की होगी, जिन्हें यह चयन उजागर करेगा. वनडे क्रिकेट की दिशा, खिलाड़ियों की अहमियत और टीम संयोजन के फैसले इस घोषणा की असली कहानी होंगे. इसी खेल के केंद्र में हैं ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज- जिनके भविष्य को लेकर हर कदम पर बहस तय है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज जीतने वाली टीम में बड़े फेरबदल की संभावना कम है, लेकिन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के सामने दो ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे बचना आसान नहीं होगा. पहला- ऋषभ पंत की प्रासंगिकता. दूसरा- मोहम्मद सिराज की वनडे भविष्यरेखा.
ODI: पंत को लगभग 'अदृश्य' बना दिया गया
वनडे क्रिकेट अब भी संतुलन का खेल है और मध्यक्रम में खेलने वाले विकेटकीपर की भूमिका यहां निर्णायक होती है. पंत इस भूमिका के लिए स्वाभाविक विकल्प रहे हैं, लेकिन पिछले डेढ़ साल में उन्हें लगभग 'अदृश्य' बना दिया गया है. जुलाई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच सिर्फ एक वनडे खेलना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास और लय को तोड़ने के लिए काफी है. 8 साल में केवल 31 वनडे और 35 से कम का एवरेज उनके करियर की पूरी कहानी नहीं कहता, लेकिन चयनकर्ताओं की उदासीनता जरूर बयान करता है.
ईशान किशन और ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं. किशन का मध्यक्रम में प्रभाव और जुरेल का बड़ा शतक चयनकर्ताओं के लिए ठोस विकल्प पेश करता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या चयन सिर्फ हालिया प्रदर्शन तक सीमित रहना चाहिए, या प्रभाव, दबाव झेलने की क्षमता और मैच बदलने वाले कौशल को भी उतनी ही अहमियत मिलनी चाहिए? पंत इस कसौटी पर अब भी आगे खड़े नजर आते हैं. गुवाहाटी टेस्ट में उनके शॉट चयन ने भले ही चयन समिति को प्रभावित न किया हो, लेकिन टेस्ट की एक पारी के आधार पर वनडे भविष्य तय करना भी जल्दबाजी होगी.
दूसरा बड़ा सवाल तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर है. टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम देना समझ में आता है, लेकिन इसके बाद चयनकर्ताओं की रणनीति धुंधली हो जाती है. क्या हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी विश्राम दिया जाएगा या उन्हें वनडे ढांचे में परखने का यह मौका होगा?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








