
Noel David: किडनी की बीमारी से जूझ रहा यह भारतीय क्रिकेटर, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिया मदद का भरोसा
AajTak
नोएल डेविड ने साल 1997 में भारत के लिए चार एकदिवसीय मैच खेले थे. उस साल उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की जगह वेस्टइंडीज टूर पर भेजा गया था.
Noel David: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर नोएल डेविड से मुलाकात की. डेविड पिछले कुछ वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. भारत के लिए चार एकदिवसीय मैच खेलने वाले नोएल ने अपने क्रिकेटिंग करियर में हैदराबाद टीम के लिए काफी क्रिकेट खेला.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











