
New Zealand: 8 घंटे में तीन बड़े भूकंप, 12 हजार KM तक सुनामी की चेतावनी
AajTak
न्यूजीलैंड 4 मार्च यानी गुरुवार दोपहर 8 घंटे में तीन बड़े भूंकप आए. तीनों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पहला भूकंप 7.3 तीव्रता का आया. दूसरा भूकंप 7.4 तीव्रता का था. उसके बाद 8.1 तीव्रता के भूंकप से धरती कांपी. इसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की छोटी लहरें भी देखी गईं. दक्षिणी प्रशांत सागर से लेकर मध्य अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया.
न्यूजीलैंड 4 मार्च यानी गुरुवार दोपहर 8 घंटे में तीन बड़े भूंकप आए. तीनों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पहला भूकंप 7.3 तीव्रता का आया. दूसरा भूकंप 7.4 तीव्रता का था. उसके बाद 8.1 तीव्रता के भूंकप से धरती कांपी. इसके बाद तोकोमारू खाड़ी (Tokomaru Bay) में सुनामी की छोटी लहरें (फोटो में) भी देखी गईं. दक्षिणी प्रशांत सागर से लेकर मध्य अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. (फोटोः ट्विटर/जीना फ्विहैरांगी) इस भूकंप और सुनामी की वजह से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मध्य और दक्षिणी अमेरिका तक प्राकृतिक आपदाओं की खतरा बन गया था. नेशनल वेदर सर्विस पैसिफिक सुनामी सेंटर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया. कहा गया कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका और मध्य अमेरिका के आसपास के द्वीपों पर 1 से तीन मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती है. इसके बाद लोग ऊंचाई वाले स्थानों की ओर चले गए. (फोटोःगेटी) ये बेहद ही दुर्लभ स्थिति है जब 482 किलोमीटर के क्षेत्रफल में 8 घंटे से कम समय में तीन ताकतवर भूंकप आएं. पहले दो भूंकपों के बीच की दूरी काफी ज्यादा थी. दोनों का संबंध एकदूसरे से नहीं था. लेकिन ये माना जा रहा है कि दूसरे भूंकप की वजह से तीसरा भूंकप आया. जिसकी वजह टेक्टोनिक प्लेट्स का खिसकना माना जा रहा है. (फोटोः ट्विटर/मैथ्यू कापुची) Woah what a scary sight! 😧 The first images are surfacing of tsunami waves crashing into Tokomaru Bay in New Zealand following this mornings strong earthquake. 📸 Gina Pewhairangi More: https://t.co/Syrt4HrboM pic.twitter.com/UvIhSf42VLMore Related News













