
New Year Saving Tips: 'गरीब' नहीं रहना चाहते हैं तो करें ये एक काम, फिर किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
AajTak
अगर आप साल-दर-साल गरीब के गरीब ही नहीं रहना चाहते हैं तो नए साल से बचत की शुरुआत सबसे पहले कर दें. शुरुआत केवल आमदनी की 10 फीसदी हिस्से से करें. लेकिन धीरे-धीरे इस बढ़ाकर 30 फीसदी लेकर जाएं, फिर किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कुछ लोगों के लिए साल बदल जाते हैं. लेकिन हालात नहीं बदलते. जिस तरह आर्थिक तंगी से मौजूदा साल में जूझ रहे थे. ठीक इसी तरह के हालात पिछले साल भी थे. अगर समय रहते फैसले नहीं लिए तो आने वाला साल भी उसी तरह का रहने वाला है.
क्या आप नहीं चाहते हैं कि आने वाला साल आपके लिए नई खुशियां लेकर आए? गरीबी आप खुद दूर कर सकते हैं. जिससे आप पीछे कई सालों से जूझते आए हैं. अगर हालात बदलने हैं तो फैसले खुद लेने होंगे, और उस रास्ते पर चलना भी होगा, शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आएंगी. लेकिन कुछ वक्त के बाद हालात जरूर बदलेंगे, खासतौर पर आर्थिक परेशानियां थोड़ी दूर हो जाएंगी.
आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप नए साल में केवल एक फैसले लेकर आर्थिक तौर अपनी स्थिति को सुधार सकते हैं. दरअसल, इंसान की इच्छाएं कभी पूरी नहीं होती हैं. लेकिन इच्छाएं पूरी करने के लिए फैसले लेने पड़ते हैं. अगर आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो फिर भीड़ से हटकर आपको सोचना पड़ेगा.
खर्च पर लगाम जरूरी
सबसे पहले आमदनी और खर्च के बीच तालमेल बिठाएं. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आमदनी बहुत ज्यादा होनी चाहिए. जितनी भी आय से उसी से शुरुआत कर सकते हैं, इंतजार में वक्त निकल जाता है वो वक्त कभी वापस नहीं आता, जो बीत गया. इसलिए नए साल में बचत को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं, उसके बाद बाकी चीजों पर फोकस करें. अब आपके कहेंगे कि ये कैसे संभव है?
मान के चलिए अभी आपकी सैलरी (Salary) या आमदनी (Income) हर केवल 20 हजार रुपये है. इसमें आप किसी तरह से घर के खर्चे चला पा रहे हैं तो अगले साल बचत कैसे करेंगे? ये आपका सवाल हो सकता है. आपको गांठ बांध लेना है कि आपकी सैलरी 20 हजार नहीं, 18000 रुपये है. सैलरी आते ही उसमें 2 हजार रुपये निवेश के लिए अलग कर दें या फिर तुरंत म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP कर दें.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









