
New Honda Amaze: होंडा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती ADAS फीचर वाली कार नई 'अमेज', कीमत है इतनी
AajTak
New Honda Amaze: लुक और डिजाइन के मामले में इस कार में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. कंपनी का दावा है कि ये भारतीय बाजार की सबसे सस्ती कार है जिसे ADAS फीचर के साथ पेश किया जा रहा है.
New Honda Amaze Price & Features: कॉम्पैक्ट सेडान सेग्मेंट में आज एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो रही है. जापानी कार निर्माता कंपनी ने अपनी मशहूर सेडान कार Honda Amaze के नए थर्ड जेनरेशन मॉडल को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस सेडान कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इस कार में कंपनी ने एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स को शामिल किया है.
कैसी है नई Honda Amaze:
लुक और डिजाइन के मामले में इस कार में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी ने कार के डायमेंशन यानी साइज में भी थोड़ा बदलाव किया है. कंपनी का दावा है कि ये कार पिछले जेनरेशन मॉडल की तुलना में थोड़ी और चौड़ी हो गई है. इसके अलावा कार में बेहतर हेड-रूम, लेग-रूम का भी दावा किया जा रहा है. इसमें टॉप क्लॉस 416 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है जो कि इस सेग्मेंट में किसी भी दूसरी कार में नहीं दिया गया है.
पावर और परफॉर्मेंस:
नई Honda Amaze में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 90Ps की पावर और 110 Nm (न्यूटन मीटर) का टॉर्क जेनरेट करता है. ये कार E20 फ्यूल पर दौड़ेगी और इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.
कितना देती है:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












