
NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये सभी जरूरी डेट्स
AajTak
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 7 नवंबर को किया जाएगा. इसके बाद च्वाइस फिलिंग और विकल् लॉक करने की प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट पर बंद होगी.
NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया है. डिटेल शेड्यूल एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक किया जा सकता है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 7 नवंबर को किया जाएगा. इसके बाद च्वाइस फिलिंग और विकल् लॉक करने की प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट पर बंद होगी.
नीट पीजी सीट आवंटन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी और 19 नवंबर को समाप्त होगी. पहले राउंड के परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे और उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी.
इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो भी फिर से खोली थी. हालांकि, यह विंडो केवल स्नातकोत्तर चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी जो अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से अनिवासी भारतीय (NRI) में बदलना चाहते हैं. आवेदन विंडो के बारे में पूरी जानकारी आधिकारिक NEET PG वेबसाइट - mcc.nic.in पर उपलब्ध है.
यहां देखें पूरा काउंसिलिंग शेड्यूल
Round 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 8 नवंबर से 17 नवंबर रात 11:55 बजे तक सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन: 7 नवंबर सीट अलॉटमेंट: 18 नवंबर से 19 नवंबर रिपोर्टिंग: 21 नवंबर से 27 नवंबर रिजल्ट: 20 नवंबर
Round 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 5 दिसंबर से 9 दिसंबर रात 11:55 बजे तक वेरिफिकेशन और पेमेंट: 4 दिसंबर से 9 दिसंबर दोपहर तक सीट अलॉटमेंट: 10 दिसंबर से 11 दिसंबर रिपोर्टिंग: 13 दिसंबर से 20 दिसंबर रिजल्ट: 12 दिसंबर

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









