
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा से सेक्स लाइफ पर किया सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल
AajTak
भारत लौटते ही मानो नीरज चोपड़ा पर सवालों की बारिश हो गई है. हैरानी की बात ये है कि नीरज से पूछे जाने वाले सवाल स्पोर्ट्स या ट्रेनिंग नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े हैं. ऐसे सवाल पूछने वाले अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर भी आने लगे हैं.
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अब अजीबोगरीब सवालों से तंग आ गए हैं. भारत लौटते ही मानो नीरज चोपड़ा पर सवालों की बारिश हो गई है. हैरानी की बात ये है कि नीरज से पूछे जाने वाले सवाल स्पोर्ट्स या ट्रेनिंग से नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े हैं. ऐसे सवाल पूछने वाले अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर भी आने लगे हैं. Photo: PTI हाल ही में रेडियो द्वारा लिया गया नीरज चोपड़ा के इंटरव्यू का एक क्लिप काफी वायरल हुआ था. इस इंटरव्यू के वीडियो में नीरज काफी अनकम्फर्टेबल नजर आ रहे थे. अब एक नए इंटरव्यू में नीरज से फिर ऐसा सवाल किया गया जिसका जवाब गोल्डन बॉय से नहीं बन पाया और वो शर्म से पानी-पानी हो गए. दरअसल नीरज से पूछा गया कि वह अपनी ट्रेनिंग और सेक्स लाइफ के बीच कैसे बैलेंस बनाते हैं. यह सवाल जाने-माने डिजाइनर राजीव सेठी ने किया था. नीरज की खूबसूरती में कसीदे पढ़ते हुए सेठी ने पूछा, 'देश के करोड़ों लोग ये जानना चाहते हैं, इसलिए मैं भी आपसे पूछना चाहता हूं. आप अपनी एथलेटिक ट्रेनिंग और सेक्स लाइफ को कैसे बैलेंस करते हैं?'
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









