
NCR को मिलेगी नए एक्सप्रेस-वे की सौगात! हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के लोगों को बड़ी राहत
AajTak
उत्तर भारत के राज्यों को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 86 किलोमीटर लंबा छह लेन का नया एक्सप्रेसवे बन रहा है. एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस एक्सप्रेस-वे से हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है. एनसीआर को जल्द ही नया एक्सप्रेस-वे मिलने वाला है. कुछ दिनों में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. पनियाला मोड़ से अलवर तक 86 किलोमीटर लंबा इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. लोगों को दिल्ली के जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही उत्तर भारत के सभी राज्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से सीधे जुड़ सकेंगे.
एक्सप्रेस-वे निर्माण में खर्च होंगे 1400 करोड़ रुपये उत्तर भारत के राज्यों को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 86 किलोमीटर लंबा छह लेन का नया एक्सप्रेसवे बन रहा है. एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया का काम भी पूरा हो चुका है. जल्द ही एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य शुरू होगा. 86 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे अलवर के बीच से होकर गुजरेगा. इसके निर्माण में 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला जींद रोहतक भिवानी के अलावा पंजाब के पंचकूला, चंडीगढ़ अंबाला के लोग सीधे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकेंगे. पनियाला मोड़ से अलवर तक बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे को अंबाला एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा. उत्तर भारत के राज्यों को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा, वो सीधे पनियाला मोड़ से अलवर होते हुए अपना सफर तय कर सकेंगे.
किसानों को मिला करोड़ों का मुआवजा एक्सप्रेस-वे कोटपूतली, बानसूर, मुंडावर, किशनगढ़ बास, अलवर होते हुए रामगढ़ क्षेत्र स्थित बड़ौदामेव से जुड़ेगा. इस एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज अंडरपास फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. एक्सप्रेस-वे को 148बी नाम दिया गया है. 56 गांव की जमीन का अधिग्रहण एक्सप्रेस-वे के लिए हुआ है. अलवर जिले में 1748 हेक्टेयर भूमि का अधिकरण किया गया है. एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया जा रहा है.
क्या होंगी सुविधाएं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तरह इस एक्सप्रेसवे पर कैमरे, स्पीड कंट्रोलर, वाई-फाई, एक्सेस कंट्रोल सहित सभी आधुनिक सुविधा होगी. इसको ग्रीन एक्सप्रेस-वे नाम दिया गया है. अलवर के अलावा सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, करौली सहित आसपास के जिलों को भी इस एक्सप्रेस-वे से बड़ा फायदा होगा.
कितने गांव की जमीन का हुआ अधिग्रहण 86.513 किमी लंबे इस नेशनल हाइवे में बानसूर विधानसभा क्षेत्र के 15, गांव मुंडावर के 9, अलवर के 18, किशनगढ़बास के 2, अलवर के 18, रामगढ़ के 9 और लक्ष्मणगढ़ के 2 गांवों की जमीन शामिल होगी. इन 55 गांवों की 551.6764 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है. गांवों के हजार किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है. कुछ दिनों में एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







