
Nagarjuna की फिल्म The Ghost से बाहर हुईं Jacqueline Fernandez, कंट्रोवर्सी है वजह?
AajTak
देखते ही देखते हंसती-खिलखिलाती जैकलीन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ समय पहले ही वो सुकेश चंद्रशेखर के साथ विवादों में आईं. इसके कुछ दिन बाद उनकी मां किम फर्नांडीज को दिल का दौरा पड़ा. वहीं अब उनकी फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.
ठग सुकेश चंद्रशेखर संग विवाद में फंसने के बाद जैकलीन फर्नांडिस की जिंदगी से सुख-चैन गायब हो चुका है. बीते कुछ महीनों से जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर मामले को लेकर काफी परेशान चल रही हैं. उनकी और सुकेश की प्राइवेट पिक्चर्स वायरल होने के बाद वो कुछ ज्यादा परेशान नजर आईं. जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था. वहीं अब खबर है कि वो अक्किनेनी नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हो चुकी हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











