
Mumbai LIVE: मायानगरी में वैक्सीन की भारी किल्लत, तीन दिन बंद रहेंगे सेंटर्स
AajTak
कोरोना महासंकट का सामना कर रही मायानगरी मुंबई इस वक्त वैक्सीन की शॉर्टेज से जूझ रही है. हालात ये हो गए हैं कि मुंबई में अगले तीन दिनों तक वैक्सीनेशन सेंटर्स बंद करने का फैसला लिया गया है.
कोरोना महासंकट का सामना कर रही मायानगरी मुंबई इस वक्त वैक्सीन की शॉर्टेज से जूझ रही है. हालात ये हो गए हैं कि मुंबई में अगले तीन दिनों तक वैक्सीनेशन सेंटर्स बंद करने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र पहले ही 1 मई से 18+ वालों को वैक्सीन लगाने से इनकार कर चुका है. #MyBMCVaccinationUpdate Owing to non-availability of vaccine stock, no vaccination will be conducted at any Govt/BMC/Pvt CVC for the next 3 days (30 Apr-2 May) All efforts are being made to make more stock available & resume the drive We urge Mumbaikars to cooperate with BMC https://t.co/sqqp1m7daE मुंबई में पिछले कई दिनों से वैक्सीन की शॉर्टेज है, हर रोज कोई ना कोई सेंटर बंद रहता है. बीते दिन भी मुंबई के कई वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों की भारी भीड़ थी, लेकिन वैक्सीन बहुत कम थी.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








