
Mumbai: फुटपाथ पर चल रही दो महिलाएं अचानक पानी में समाईं, इस तरह बचाई अपनी जान
Zee News
मुंबई में बारिश के दौरान सड़कें पानी से भर गईं थी. इसी दौरान जब दो महिलाएं फुटपाथ के सहारे अपने घर जा रही थीं तो वो अचानक एक मैनहोन में गिर गईं. काफी मशक्कत के बाद उनकी जान बच पाई.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के भांडुप में पानी से भरे फुटपाथ पर चल रही महिलाएं अचानक खुले मैनहोल में गिर गईं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके वायरल होने के बाद से ही शहरवासियों में आक्रोश फैल गया है. यह घटना बुधवार शाम की है, जब मुंबई में रिकॉर्ड भारी बारिश हुई थी और कई हिस्से जलमग्न हो गए थे, जिससे उपनगरीय ट्रेनों को भी कई घंटों के लिए निलंबित कर दिया गया था. Narrow Escape for 2 Women as they Fall into Open Manhole in Bhandup वायरल सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात महिलाओं को बारिश में छतरी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए साफ देखे जा सकता है, और अगले ही पल थोड़े अंतराल पर उसी खुले मैनहोल के अंदर गिरती हुई देखी जा सकती हैं. हालांकि कुछ ही देर में उनको बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है. सीसीटीवी फुटेज के वायरल होते ही मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) जांच के लिए मौके पर पहुंची. इसी तरह नगर आयुक्त आई.एस. चहल ने शहर भर में सभी जल निकासी मैनहोलों का तत्काल सर्वे करने और किसी भी टूटे, क्षतिग्रस्त या निकले हुए ढक्कन की मरम्मत का आदेश दिया है.More Related News
