
Mukesh Ambani के गैरेज में नई एंट्री, टूटा सबसे महंगी कार का रिकॉर्ड
AajTak
रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा रजिस्टर कराई गई यह कार Tuscan Sun कलर की है. इसमें 12 सिलेंडर हैं और इसका वजन 2.5 टन से ज्यादा है. कंपनी ने अपने चेयरमैन की नई कार के लिए वीआईपी नंबर पर 12 लाख रुपये खर्च किया है. कंपनी को ऐसा नंबर चाहिए था, जिसके लास्ट में 001 हो.
Most Expensive Car In India: महंगी कारों के शौकीन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जिओ गैरेज (Jio Garage) में अब एक और नई एंट्री हुई है. चंद दिनों पहले आई Cadillac Escalade के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन ने Rolls Royce Cullinan का कस्टमाइज्ड मॉडल मंगवाया है. अंबानी के गैरेज में हुई इस नई एंट्री को भारत की अब तक की सबसे महंगी कार माना जा रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












