
MP Board Topper: 10वीं कक्षा में बेटी नैंसी ने प्रदेश में किया टॉप, पिता बोले- मजदूरी करके पढ़ाया
AajTak
Mp Board Class 10th Topper: मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें छतरपुर में रहने वाली मजदूर की बेटी ने कठनाइयों में पढ़ाई पूरी कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है.
MP Board Topper 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेणडरी एजुकेशन के 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. कल दोपहर 1 बजे बोर्ड द्वारा रिजल्ट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था. जिसमें 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नैंसी दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया. सुचिता पांडे दूसरे नंबर पर रहीं और तीसरे स्थान पर आए रीवा के रहने वाले आयुष मिश्रा रहे.
नैंसी दुबे बनीं टॉपर
पूरे मध्य प्रदेश में टॉप करने वालीं नैंसिी दुबे छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 में पढ़ने वाली 10 क्लास की छात्रा थीं. उन्होंने प्रदेश की मेरिट में 496 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया. जिसके बाद एक्सीलेंस स्कूल एवं उसके घर पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा और छात्रा नैन्सी दुबे को परिवार वालों ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं. साथ ही, एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के प्रिंसिपल से लेकर टीचरों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.
बेटी ने किया मजदूर पिता का नाम रौशन
जानकारी के अनुसार, छतरपुर मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर स्थित नारायणपुरा गांव में रहने वाली नैंसी दुबे बहुत ही छोटे परिवार से आती हैं और नैंसी के घर के मुखिया उसके पिता राम मनोहर दुबे मजदूरी करते हैं और नैंसी स्कूल रोजाना साइकिल से 6 किलोमीटर का सफर तय करके जाती हैं. नैंसी की पढ़ाई काफी कठिनाइयों भरी रही है. नैंसी भविष्य में डॉक्टर बनकर अपने परिवार और अपने गांव का नाम रोशन करना चाहती हैं. नैंसी के प्रदेश की मेरिट में टॉप स्थान आने पर आज उनका परिवार उनका गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है. इस अवसर पर नैंसी से हमारे संवाददाता लोकेश चौरसिया ने खास बातचीत की आइए सुनाते हैं क्या कहा नैंसी ने.
पिता ने स्कूल, टीचर को दिया श्रेय

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









