
MP में मिला राजस्थान से किडनैप हुआ व्यक्ति, अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 15 लाख रुपए की फिरौती
AajTak
राजस्थान के झालावाड़ में दो लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण किया. उसे छुड़ाने के लिए 15 लाख रुपये की फिरोती की मांग की और पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट का वीड़ियो भी जारी किया. जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों को मध्य प्रदेश के सोयत से पकड़ा.
राजस्थान के झालावाड़ में सदर थाना क्षेत्र के चौधरियान मोहल्ले से एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है. यहां दो लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण करके घरवालों से 15 लाख रुपये की मांग की. आरोपी व्यक्ति का नाम सूरज मल पाटीदार पुत्र रामप्रताप (46) है. वह एमपी के जो सोयत देहरिया थाना, आगर जिला एमपी और इन्दर सिंह पुत्र पर्वत सिंह (48) पिड़ावा शेरपुर थाना, झालावाड जिला के निवासी है. आरोपियों ने व्यक्ति से शराब के नशे में व्यक्ति से मारपीट का वीडियो भी जारी किया. पुलिस ने अपृहित व्यक्ति को छुड़ाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
हथियार लेकर पहुंचे थे अपहरणकर्ता
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 23 मई को चौधरियान मोहल्ला निवासी गुड्डीबाई पाटीदार (53) ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई को उसके पति जगदीश पाटीदार का अपहरण कर लिया गया था. दोपहर करीब 3 बजे सूरजमल और इन्दर सिंह चार-पांच लोगों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर घर में जबरन घुस आए थे. हम सबके साथ मारपीट करते हुए पति जगदीश को मारूती कार में बिठा कर अपहरण करके ले गए थे.
एमपी से हुआ जगदीश का रेस्क्यू
गुड्डीबाई का कहना था कि अपहरणकर्ताओं ने बेटे के नंबर पर कॉल करके 15 लाख रुपये की फिरौती मांग थी. साथ ही पति के मारपीट करते हुए का एक वीडियो भी भेजा था. मामला सामने आने के बाद जगदीश को छुड़ाने के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया था.
साइबर सेल की ली गई मदद

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










