
Moto G04s की लॉन्च डेट कन्फर्म, Flipkart पर होगी सस्ते फोन की सेल
AajTak
Moto G04s Launch Date: भारत में मोटोरोला अपना नया बजट फोन लेकर आ रहा है. ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
मोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया एंट्री लेवल फोन लॉन्च करेगा. कंपनी ने इस साल फरवरी में Moto G04 को लॉन्च किया था. अब ब्रांड Moto G04s को भारत में लॉन्च करने वाला है. ये हैंडसेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन की कुछ डिटेल्स भी टीज की हैं.
स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, RAM बूस्ट सपोर्ट, Android 14 और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. Flipkart पर इस फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है. आइए जानते हैं अपकमिंग Moto G04s में क्या खास होगा.
Flipkart माइक्रोसाइट के मुताबिक, Moto G04s भारत में 30 मई को लॉन्च होगा. ये हैंडसेट सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. ध्यान रहे कि Motorola के ज्यादातर फोन्स Flipkart पर ही बिकते हैं. ये स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन- डार्क ऑरेंज, ग्रीन, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion की भारत में सेल, मिल रहा ये स्पेशल डिस्काउंट, इसमें हैं कई दमदार फीचर्स
Moto G04s में 6.6-inch का पंच होल डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. बता दें कि Moto G04 में कंपनी ने 6.56-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. मोटोरोला के अपकमिंग फोन में UniSoC T606 प्रोसेसर मिलेगा.
ऑप्टिक्स की बात करें, तो ये फोन 50MP के AI मेन लेंस के साथ आएगा. फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा. बता दें कि Moto G04 में 16MP का रियर कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. कंपनी इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च कर सकती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









