
Money Laundering: ED की बड़ी कार्रवाई, Unitech ग्रुप की करोड़ो की प्रॉपर्टी अटैच
Zee News
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक ग्रुप (Unitech Group) ग्रुप की 152.48 करोड़ की 12 जमीन मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच की है. 48.56 एकड़ की अटैच हुई ये प्रॉपर्टी यूनिटेक ग्रुप और (रमेश, संजय और अजय) चंद्रा परिवार (Chandra Family) की बेनामी जमीन है.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक ग्रुप (Unitech Group) ग्रुप की 152.48 करोड़ की 12 जमीन मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच की है. 48.56 एकड़ की अटैच हुई ये प्रॉपर्टी यूनिटेक ग्रुप और (रमेश, संजय और अजय) चंद्रा परिवार (Chandra Family) की बेनामी जमीन है. एजेंसी की जांच के मुताबिक यूनिटेक ग्रुप के मालिक चंद्रा परिवार ने अटैच की गयी इन तीनों संपत्तियों को M/s Crown Infra Projects Pvt Ltd, M/s Kore Communities India Pvt Ltd और M/s Joshu Gurgaon SEZ Pvt Ltd के नाम से ले रखा था. तीनों कंपनियां उस Trikar Group/Kore Group का हिस्सा थीं जो चंद्रा परिवार ने यूनिटेक ग्रुप ने बेनामी संपत्ति निवेश के लिये बना रखी थीं. जांच में ये भी पता चला की इन जमीनों को खरीदने के लिये चंद्रा परिवार ने सिंगापुर की कंपनियों M/s Joshu Pte Ltd, M/s Trikar Residential Developer Pte, M/s Trikar Property Opportunity के जरिये निवेश किया. ये सभी निवेश साल 2015 से 2020 के बीच किया गया.More Related News
