
Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी पर 4 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
AajTak
Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी पर चार साल बाद एक शुभ संयोग भी बन रहा है. वैशाख माह की एकदशी इस बार गुरुवार के दिन पड़ रही है. वैशाख, एकादशी और गुरुवार तीनों के स्वामी भगवान विष्णु हैं. इससे पहले ये शुभ संयोग 26 अप्रैल 2018 को बना था. ऐसा योग अब 8 मई 2025 को बनेगा.
Mohini Ekadashi 2022: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है. मोहिनी एकादशी पर चार साल बाद एक शुभ संयोग भी बन रहा है. वैशाख माह की एकदशी इस बार गुरुवार के दिन पड़ रही है. वैशाख, एकादशी और गुरुवार तीनों के स्वामी भगवान विष्णु ही माने जाते हैं. इससे पहले ये शुभ संयोग 26 अप्रैल 2018 को बना था. ऐसा योग अब 8 मई 2025 को बनेगा. वैशाख एकादशी इस बार 12 मई को मनाई जाएगी.
इस बार क्यों खास है एकादशी? इस साल वैशाख एकादशी पर सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से रवियोग का निर्माण हो रहा है. साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से मातंग नाम का शुभ योग और हर्षण योग भी रहेगा. एकादाशी पर ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है. इस दुर्लभ संयोग में एकादशी की पूजा का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. इस दौरान धनधान्य में वृद्धि के उपाय पूर्ण रूप से सफल होते हैं. घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और कई गुना पुण्य मिलता है.
मोहिनी एकादशी पर पूजा मोहनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा का विधान है. भगवान विष्णु ने यह रूप समुद्र मंथन के बाद राक्षसों से अमृत को बचाने के लिए लिया था. मोहिनी एकादशी पर व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से कई यज्ञों को करने जितना पुण्य प्राप्त होता है. इंसान से अंजाने में हुई पापों का प्राश्यचित करने के लिए भी यह घड़ी बेहद शुभ होती है.
मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त वैशाख माह की एकादशी तिथि बुधवार, 11 मई 2022 को शाम 7 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर गुरुवार, 12 मई 2022 को शाम 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. इस दौरान आप किसी भी शुभ पहर में भगवान विष्णु या उनके अवतारों की पूजा कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










