
Mohammad Azharuddin Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान, दे डाली ये बड़ी सलाह
AajTak
पाकिस्तान टीम को हाल ही में अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को भी काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं. मगर इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बाबर को एक सलाह देते हुए बड़ा बयान दिया...
Mohammad Azharuddin Babar Azam: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. साथ ही साथ अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर बाबर को एक बड़ी सलाह भी दी है. उन्होंने कुछ रणनीतियों को बदलने पर भी जोर दिया है.
पाकिस्तान टीम को हाल ही में अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश से हार खेलनी पड़ी थी. साथ ही न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त दी थी. इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बाबर ने 66 और 79 रन बनाए थे, मगर फिर भी स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई थी.
अजहरुद्दीन की बाबर को अहम सलाह
इसी के बीच अजहरुद्दीन ने कहा कि बाबर आजम स्वाभाविक तौर ओपनर नहीं है. उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए और खुद को मिडिल ऑर्डर में लाना चाहिए. अजहरुद्दीन ने यह बात यूएई में इंटरनेशनल टी20 लीग के दौरान कही.
Doesn't take too much to be happy ☺️ pic.twitter.com/udKmZTHl6V
अजहरुद्दीन ने कहा, 'पाकिस्तान टीम में इस वक्त दो अहम ओपनर बाबर और रिजवान हैं. पिछले बड़े टूर्नामेंट में बाबर कई बार LBW आउट हुए. इन्हीं सब चीजों को लेकर आपको सोचने की जरूरत है. यदि आप टॉप ऑर्डर में रन नहीं बना पा रहे हैं, तो आपको नंबर-3 या नंबर-4 पर आना चाहिए. इससे पाकिस्तानी टीम को फायदा होगा. आपको अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है, क्योंकि वह (बाबर) एक नेचुरल ओपनर नहीं है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.












