
Microsoft Copilot का एंड्रॉयड ऐप हुआ लॉन्च, फ्री में मिलेगा GPT-4 का मजा, जानिए डिटेल्स
AajTak
Microsoft Copilot: GPT-4 का फ्री एक्सेस चाहते हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट के नए ऐप को ट्राई कर सकते हैं. कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया ऐप Copilot लॉन्च कर दिया है. दरअसल, ब्रांड ने लगभग एक महीने पहले Bing Chat को रिब्रांड करके कोपायलट किया था. अब इसका एंड्रॉयड ऐप लॉन्च हुआ है. कंपनी जल्द ही इसका iOS वर्जन भी लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Copilot ऐप लॉन्च कर दिया है. ये ऐप आपको GPT-4 का फ्री एक्सेस देता है. कंपनी ने लगभग एक महीने पहले Bing Chat को Copilot के नाम से रिब्रांड करने का ऐलान किया था. ये ऐप पूरी तरह से फ्री है और इसे यूज करने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट की जरूरत भी नहीं होगी.
Microsoft Copilot लेटेस्ट OpenAI मॉडल GPT-4 और Dall-E3 पर काम करता है. इसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट के Copilot की खास बातें.
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट ऐप Android यूजर्स के लिए फ्री है. आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ये आपके तमाम सवालों के लिए एक सॉल्यूशन के रूप में काम करता है. आप इस ऐप पर बातचीत कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं या तस्वीरें क्रिएट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- इंसानों की तरह सोचने लगेगी मशीन! OpenAI के इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर क्यों मच गया है बवाल
इन सब को आप GPT-4 और DALL-E 3 की मदद से कर सकते हैं. दोनों ही जनरेटिव AI मॉडल आपको इन सभी फीचर्स की सुविधा देते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप फ्री में यूज कर सकते हैं. जहां GPT-4 की सर्विसेस के लिए पहले आपको पैसे देने पड़ते थे. यहां ये पूरी तरह से आपको फ्री मिलेगा.
अगर आप ChatGPT के ऐप पर GPT 4 को एक्सेस करना चाहते हैं, उसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन खरीदना होता है. वहीं Copilot पर आपको ये सर्विस फ्री मिलेगी. माइक्रोसॉफ्ट ने एक टॉगल दिया है, जिसकी मदद से आप आसानी से GPT-4 को इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










