
Michael Clarke: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद माइकल क्लार्क की बढ़ी मुसीबत, एक्शन की तैयारी में BCCI
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इस चैम्पियन खिलाड़ी पर उनकी प्रेमिका थप्पड़ बरसा रही हैं. वीडियो वायरल होने केे बाद क्लार्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बीसीसीआई भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए माइकल क्लार्क को कमेंट्री पैनल से हटाने पर विचार कर रही है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क काफी सुर्खियों में है. माइकल क्लार्क और उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें क्लार्क पर उनकी प्रेमिका थप्पड़ बरसा रही थीं. जेड यारब्रॉज ने माइकल क्लार्क पर धोखाड़ी का आरोप लगाया था. वायरल हुए वीडियो माइकल क्लार्क शर्टलेस नजर आ रहे हैं और वह अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते दिखाई देते हैं.
बीसीसीआई उठाएगी ये कदम
अब 41 साल के माइकल क्लार्क की मुश्किल काफी बढ़ गई है. बीसीसीआई भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर माइकल क्लार्क के खिलाफ बड़ा फैसला ले सकती है. क्लार्क इस टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे, लेकिन अब बीसीसीआई हालिया विवाद के मद्देनजर कमेंट्री टीम में क्लार्क की जगह की समीक्षा कर रही है और उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाना है.
स्पॉन्शरशिप डील से भी धो रहे हाथ
जेड यारब्रॉज के साथ सार्वजनिक विवाद के बाद माइकल क्लार्क के हजारों डॉलर के स्पॉन्सरशिप डील से भी हाथ धोने की संभावना है. द एज की रिपोर्ट के मुताबिक लड़ाई का फुटेज वायरल होने के कुछ घंटों के भीतर एक स्किनकेयर ब्रांड ने क्लार्क के साथ डील को समाप्त कर दिया.आरएम विलियम्स, हब्लोट और रिब्को जैसे ब्रांड भी माइकल क्लार्क से कॉन्ट्रैक्ट से अपने प्रायोजन निरस्त कर सकते हैं.
क्लिक करें- माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









