
MI vs DC Live Score, WPL 2026: मुंबई की बल्लेबाजी जारी, दिल्ली ने जीता था टॉस
AajTak
Mumbai Indians Women (MI) vs Delhi Capitals Women (DC) Live Score: WPL 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. डीवाई पाटिल स्टेडियम की बल्लेबाज़ी अनुकूल पिच और दोनों टीमों का बराबरी का हेड टू हेड रिकॉर्ड मैच को रोमांचक बनाता है.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग का न्योता दिया है. मुंबई की टीम पहले बैटिंग कर रही है.
टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही यह मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): अमेलिया केर, जी कमलिनी, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता.
गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पिछली भिड़ंत WPL 2025 के फाइनल में हुई थी. उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 150 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था और दिल्ली को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मैच में बदला लेने का बेहतरीन मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम अपनी दबदबे वाली लय बरकरार रखना चाहेगी.
पिच और वेन्यू रिपोर्ट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








