
Mi की सुपर सेल में Mi TV Stick पर दिया जा रहा है डिस्काउंट, जानिए क्या है इसमें खास
AajTak
Mi TV Stick को सेल में कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इस स्टिक की मदद से नार्मल टीवी पर भी OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट देख सकते हैं. इसकी कीमत सेल में 2,499 रुपये रखी गई है.
चीनी कंपनी Xiaomi Mi Super Sale लेकर आई है. इसमें कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. Mi Super Sale में Xiaomi के Mi TV Stick को 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये सेल 26 मार्च तक चलेगी. पहले इसकी कीमत 2,799 रुपये थी. अभी Mi Super सेल में इसे 300 रुपये कम में बेचा जा रहा है. Mi TV Stick को किसी भी टीवी के साथ HDMI पोर्ट से कनेक्ट करके स्मार्ट टीवी बनाया जा सकता है. Mi TV Stick Android TV 9 पर चलता है. इससे गूगल प्ले स्टोर को ऐक्सेस किया जा सकता है. अगर इसकी तुलना करना चाहें तो इसकी तुलना Amazon Fire TV Stick के साथ की जा सकती है. Mi TV Stick को भारत में 2,799 रुपये में लॉन्च किया गया था. अभी Mi Super Sale में इसे 2,499 में खरीदा जा सकता है. इसे mi.com, Flipkart, Mi Home stores या कंपनी के रिटेल स्टोर पर खरीदा जा सकता है. इसके बारे में Mi TV India ने ट्विट कर जानकारी दी है.More Related News













