
MCD चुनाव: दिल्ली कोर्ट ने कैश फॉर टिकट मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ओम सिंह और शिव शंकर पांडे को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं मामले में शिकायतकर्ता गोपाल खारी ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है.
दिल्ली के नगर निगम चुनाव में टिकट के लिए रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने ओम सिंह और शिव शंकर पांडे को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं मामले में शिकायतकर्ता गोपाल खारी ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है. खारी के वकील ने कोर्ट में कहा कि खारी को लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्हें लगातार केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है. उनके पास अपनी सुरक्षा के लिए कोई हथियार भी नहीं है.
क्या है पूरा मामला
कमला नगर के वार्ड नम्बर 69 से आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्षद के टिकट की मांग की थी. शोभा का आरोप है कि MLA अखिलेश त्रिपाठी ने टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 35 लाख रुपये अखिलेश त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर MLA राजेश गुप्ता को बतौर रिश्वत दिए थे. आरोप है कि तय डील के मुताबिक बचे हुए 35 लाख रुपये लिस्ट में नाम आने के बाद देने थे. लिस्ट जारी होने के बाद जब सूची में शोभा का नाम नहीं आया तो उन्होंने इस बात की शिकायत विधायक त्रिपाठी के साले ओमसिंह से की. उसने पैसे वापस करने की बात कही. शिकायतकर्ता ने बाद में इसकी शिकायत ACB से की और साक्ष्य के तौर पर रिश्वत देते समय रिकॉर्ड किया वीडियो भी एजेंसी को मुहैया करवाया.
विधायक अखिलेश ने दी थी ये सफाई
मामले में आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने दावा किया है कि गिरफ्तार तीनों लोगों से उनके कोई पारिवारिक संबंध नहीं हैं. त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता गोपाल खारी (शोभा खारी के पति) आपराधिक बैकग्राउंड का है, उसने पहले भी लोगों को झूठे रेप के मामलों में फंसाने की कोशिश की है. दूसरी ओर गोपाल खारी ने कहा है कि अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ आरोपों को लेकर मेरे पास और भी सबूत हैं जिन्हें मैं जल्द एसीबी को दूंगा. मुझे धमकियां मिल रही हैं. इसमें 3-4 विधायक शामिल हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










