
MBBS स्टूडेंट ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान, एक पेपर खराब होने से था तनाव
AajTak
पुलिस ने बताया कि कॉलेज हॉस्टल की छठी मंजिल पर मौजूद टेरिस से मृतक के चप्पल और मोबाइल मिले हैं.पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले हुए एक पेपर खराब होने की वजह से मृतक स्ट्रेस में चल रहा था. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है.
राजस्थान के सिरोही में बी.आर.मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत MBBS के एक छात्र का हॉस्टल के टेरिस से कूद कर जान देने का मामला सामने आया है. मृतक स्टूडेंट का नाम राहुल है और वो MBBS सेकेंड इयर का छात्र है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में परीक्षा चल रही है जिसमें दो दिन पहले एक पेपर के खराब होने की वजह से राहुल तनाव में था. इस मामले में पुलिस ने बताया है कि कॉलेज प्रिंसिपल सरवन कुमार मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट भेजी है जिसमें अज्ञात अवस्था में मृत्यु होना बताया है. हम जांच कर रहे है. शव को मॉर्चरी में भिजवा दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक सिरोही के बीआर मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत MBBS छात्र की अल सुबह हॉस्टल बिल्डिंग के पास लाश मिलने की जानकारी के बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने इस मामले में पालडी एम थाना पुलिस को सूचित किया. इसके बाद प्राचार्य ने छात्र की अज्ञात कारणों में हुई मौत की जांच करने की रिपोर्ट दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बताया कि कॉलेज हॉस्टल की छठी मंजिल पर मौजूद टेरिस से मृतक के चप्पल और मोबाइल मिले हैं.पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले हुए एक पेपर खराब होने की वजह से मृतक स्ट्रेस में चल रहा था. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है.
पाली जिले का रहने वाला था मृतक
जानकारी में मुताबिक राहुल पाली जिले के नाना थाना इलाके के पनातरा गांव का रहने वाला एक होनहार छात्र था.वो सिरोही के बीआर मेडिकल कोलेज के होस्टल में रहकर ही M.B.B.S. की पढाई कर रहा था. घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे.
(नोट: अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









