
May 2026 Theatre Release: मई के महीने में थिएटर में आएगा नई फिल्मों का जलजला, रिलीज होंगी सनी की 'गबरू' से बॉबी की 'बंदर' तक इतनी मूवीज
ABP News
May 2026 Theatre Release: मई के महीने में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक कई हिंदी फिल्में रिलीज होंगी. इनमें एक्शन थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और हॉरर ड्रामा तक शामिल हैं.
मई का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. दरअसल सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में मई में रिलीज हो रही हैं. इनमें सनी देओल से लेकर बॉबी देओल तक की फिल्में शामिल हैं जो आपको एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज देंगी. चलिए यहां मई में थिएटर्स में रिलीज होने वाली सभी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं.
चांद मेरा दिलकरण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है. इस रोमांटिक ड्रामा में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी. मेकर्स ने पहले इस फिल्म को साल 2025 में रिलीज करने की सोची थी लेकिन फिर इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. अब ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
गबरूसनी देओल की पहले गदर 2 फिर जाट और इस साल बॉर्डर 2 की सुपरसक्सेस के बाद दो बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए हैं. वहीं फैंस सनी की अगली फिल्म गबरू की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमोशनल ड्रामा 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. शशांक उदापुरकर के डायरेक्शन में बनी गबरू को सनी देओल की अब तक की सबसे इमोशनल फिल्म बताया जा रहा है. गबरू को विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है, और इसमें सिमरन और प्रीत कमानी भी लीड रोल में हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












