
Mardaani 3 BO Day 15: नई रिलीज फिल्मों के आते ही लाखों में सिमटी ‘मर्दानी 3’, क्या बन पाएगी 50 करोड़ी? जानें- टोटल कलेक्शन
ABP News
Mardaani 3 BO Day 15: रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज ‘मर्दानी 3’ ने सिनेमाघरों में शानदार दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे फ्राइडे को इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई और ये लाखों में सिमटी नजर आई.
रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अब तक अपने दो हफ़्ते के रन में थिएटर्स में अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि इसकी कमाई में काफी उतार-चढ़ाव भी देखा गया, लेकिन ओवरऑल टोटल में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं पहले से सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ से मुकाबला कर रही इस फिल्म को अब इस फ्राइडे रिलीज हुई दो नई फिल्में शाहिद कपूर की ‘ओ' रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी कंप्टीशन देने आ गई हैं. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन कितनी कमाई की है?
‘मर्दानी 3’ ने तीसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेचाइजी की तीसरी किस्त ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दिलचस्प बात ये है कि इस फीमेल कॉप ड्रामा ने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के आगे न केवल द्रशकों को सिनेमाघरों तक खींचा बल्कि दो हफ्ते तक हर दिन करोड़ों में ही कमाई की. वहीं अब नई रिलीज फिल्म के आने से ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन में गिरावट तो आई है फिर भी तीसरे फ्राइडे के लिहाज से इसने ठीक ठाक नोट छाप लिए हैं.
क्या ‘मर्दानी 3’ 50 करोड़ी बन पाएगी? ‘मर्दानी 3’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर पूरा दम दिखाया है और अच्छा कलेक्शन भी कर लिया है. वहीं अब सब की निगाहें इसके 50 करोड़ी बनने पर टिकी हैं. हालांकि अब नई रिलीज फिल्मों के आगे ‘मर्दानी 3’ के लिए ये उपलब्धि हासिल करना मुश्किल लग रहा है क्योंकि 50 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए इसे 8.50 करोड़ और कमाने होंगे. अगर तीसरे वीकेंड पर ये फिल्म तेजी दिखाती है तो हो सकता है कि ‘मर्दानी 3’ ये आंकड़ा पार कर जाए. अब ऐसे में देखने वाली बात होगी कि रानी मुखर्जी की फिल्म तीसरे शनिवार और तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है.













