
Mardaani 3 BO Day 12: 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' झुकने को नहीं तैयार, 12वें दिन फिर रानी की फिल्म ने बढ़ाई रफ्तार, क्या वसूल पाएगी बजट?
ABP News
Mardaani 3 Box Office Collection Day 12: रानी मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म ने एक बार फिर अपनी कमाई से हैरान कर दिया है.
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ़्तार से आगे बढ़ रही है. दूसरे वीकेंड में, इसने अच्छी ग्रोथ देखी. वहीं दूसरे सोमवार, यानी 11वें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट तो आई फिर भी इसने शानदार कलेक्शन किया. इस बीच, इसने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई? यशराज फिल्म्स की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यह फिल्म 31 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस पॉजिटिव रिव्यू मिला था. फिर स्टॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ये बॉक्स ऑफिस पर जम चुकी है. यहां तक कि सनी देओल की बडी फिल्म बॉर्डर 2 के आगे भी ये कॉप थ्रिलर हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब ये दूसरे हफ्ते में भी खूब नोट छाप रही है. हालोकि दूसरे मंडे इसकी कमाई में मंदी देखी गई लेकिन रिलीज के 12वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को इसकी कलेक्शन में उछाल आया.
क्या 'मर्दानी 3’ तोड़ पाएगी 'मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड'मर्दानी 3’ ने ऑफिशियली मर्दानी (2014) के लाइफटाइम कलेक्शन को 36 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि ये अभी भी मर्दानी 2 के 47.35 करोड़ के लाइफटाइन कलेक्शन को मात देने से पीछे है और अपने 60 करोड़ के बजट को वसूलने से भी पीछे है. हालांकि ये 40 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि दूसरे बुधवार को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी. वहीं अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये मर्दानी 2 को मात दे पाएगी या नहीं.
मर्दानी 3 को अब आने वाले वीकेंड में शाहिद कपूर की ओ' रोमियो के साथ मुकाबलना करना पड़ेगा. जिसका मतलब है कि फिल्म अपनी ज़्यादातर शोकेसिंग खो देगी. अगर यह नई रिलीज़ के बावजूद टिक जाती है, तो फिल्म थिएटर में लगभग. 45-47 करोड़ की नेट कमाई कर लेगी, जो देश में मर्दानी 2 की लाइफटाइम कमाई के बराबर होगी।.थिएटर में मर्दानी 3 की वर्ल्डवाइड कमाई इसके आखिर तक लगभग 65 करोड़ होने की उम्मीद है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












