
Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर पर मनोज तिवारी ने किया भद्दा कमेंट... बचाव में उतरे नीतीश राणा और हर्षित राणा
AajTak
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर भद्दा कमेंट किया है. मनोज ने गंभीर को झूठा भी कहा. गंभीर ने अपनी कप्तानी में IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 खिताब (2012, 2014) जिताए हैं. गंभीर के बचाव में भारतीय टीम के दो स्टार प्लेयर नीतीश राणा और हर्षित राणा उतर आए हैं.
Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 12 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर भद्दा कमेंट किया है. इसी बीच अब गंभीर के बचाव में भारतीय टीम के दो स्टार प्लेयर नीतीश राणा और हर्षित राणा उतर आए हैं.
तिवारी ने न्यूज18 बांग्ला से बात करते हुए गंभीर पर हमला बोला और उन्हें हिप्पोक्रेट्स (पाखंडी) तक कह दिया है. इतना ही नहीं मनोज ने गंभीर को झूठा भी कहा. दरअसल, गंभीर ने अपनी कप्तानी में IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 खिताब (2012, 2014) जिताए हैं.
इस पर भी मनोज ने बयान देते हुए कहा कि पूरा क्रेडिट गंभीर को दिया जाता है. यह उनकी PR रणनीति है. जबकि टीम को जीत दिलाने में मैंने और बाकी खिलाड़ियों ने भी पूरा योगदान दिया है. इसी कड़ी में KKR टीम के पूर्व कप्तान नीतीश राणा ने गंभीर का सपोर्ट किया.
क्या कहा पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज ने?
मनोज ने कहा, 'गौतम गंभीर हिप्पोक्रेट्स (पाखंडी) हैं. वह जो कहते हैं, वो करते नहीं हैं. कप्तान (रोहित) कहां से हैं? मुंबई से. अभिषेक नायर कहां से हैं? मुंबई से. उन्हें मुंबई के खिलाड़ी को आगे रखने का मौका मिला. जलज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है. वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन चुप रहते हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मॉर्ने मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से आए हैं. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स में गंभीर के साथ थे और भारतीय मुख्य कोच उनके साथ सहज हैं. उन्हें कोच की हां में हां मिलाना चाहिए. इसीलिए उन्हें लाया गया है.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












