
MAMC में जुड़वां बच्चों का भ्रूणदान: पिता बोले- पंडित हैं, धर्म मानते हैं लेकिन विज्ञान भी जरूरी...
AajTak
सितंबर माह में ही दिल्ली की वंदना जैन ने अपना फीटस AIIMS एनॉटमी विभाग को दान किया था. इसी माह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को जुड़वां फीटस दान में प्राप्त हुए हैं. ये दान मिश्रा दंपति ने किया है. आइए जानते हैं क्या है मिश्रा दम्पति की कहानी और मेडिकल साइंस को क्या होगा इस दान का फायदा.
जीवन में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जब इंसान को लगता है जैसे उसकी पूरी दुनिया बिखर गई. इन पलों मे कम ही होता है कि कोई अपने दुख को किसी बड़े उद्देश्य में बदल पाए. लेकिन जो ऐसा कर पाते हैं वो किसी मिसाल से कम नहीं होते.दिल्ली की रहने वाली अन्नपूर्णा और उनके पति राम सुरेश मिश्रा ऐसी ही मिसाल बने हैं. गर्भ में साढ़े पांच माह के जुड़वा बच्चे जीवित न रहने के बाद दोनों लगभग टूट गए थे. लेकिन फिर सूझबूझ से अपने भ्रूणों को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को मेडिकल छात्रों और रिसर्च के लिए दान कर दिया.
राम सुरेश आईटी कंपनी में काम करते हैं और पत्नी अन्नपूर्णा होम मेकर हैं. इनके घर पांच माह पहले खुशी की खबर आई थी. वो दूसरी बार माता-पिता बन रहे थे. घर में एक साथ दो बच्चों के आने की तैयारियां हो रही थीं.सबकुछ एकदम ठीकठाक चल रहा था. राम सुरेश बताते हैं कि प्रेगनेंसी के पांच महीने पूरे होने के बाद हमें अचानक अल्ट्रासाउंड में पता चला कि बच्चे की प्लेसेंटा में इंटर्नल प्रॉब्लम आ गई थी. इस तरह गर्भ में पहले हफ्ते में एक बच्चे की धड़कन नहीं मिली और अगले हफ्ते में दूसरा बच्चे की स्थिति गंभीर होती गई. इस तरह डेढ़ हफ्ते मे ही हमने दोनों को ही खो दिया. ये हमारे लिए सबसे कमजोर पल था जब आने वाली खुशियां दुख में बदल गई थी.
माता-पिता ने कैसे लिया ये टफ डिसिजन
वो आगे बताते हैं कि इसी बीच जब डॉक्टर से मेरी बात हुई तो उन्होंने मुझे जुड़वां फीटस को डोनेट करने का सुझाव दिया. उन्होंने समझाया कि स्टडी के लिए अगर इसे दान किया जाए तो मेडिकल छात्रों के लिए रिसर्च के जरिये ये भी समझना आसान हो जाता है कि ऐसा क्यों हुआ. हमने यही सोचा कि जो हमारे साथ हुआ वो आगे किसी के साथ न हो. अगर हमारे बच्चों के केस को भी रिसर्च में इस्तेमाल किया जा सकता है कि आखिर गर्भ में जुड़वां क्यों सरवाइव नहीं कर पाए.पत्नी से चर्चा की तो वो भी तैयार हो गईं.
राम कहते हैं कि परिवार के लिए यह कदम आसान नहीं था. हमारे बच्चे हेल्दी थे, सब कुछ ठीक था. लेकिन अचानक इतनी बुरी खबर ने हमें हिला दिया था. जैसे तैसे खुद को संभाला. हम पंडित हैं, धर्म को मानते हैं, हमारे यहां शवों को सबसे ज्यादा सम्मानित तरीके से विदा किया जाता है लेकिन विज्ञान भी उतना ही जरूरी है. जब डॉक्टर ने हमें रेफरेंस दिया तो हमें ये बात समझ आई. इस तरह हमने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को भ्रूण दान करने का निर्णय लिया. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में इस जुड़वां भ्रूण दान की प्रक्रिया को आगम श्री फाउंडेशन और दधीचि देह दान समिति (DDDS) ने पूरा कराया. टीम ने डॉ. पूनम वर्मा और जीपी तायल के सहयोग से दान की प्रोसेस पूरी की.
कैसे होता है ये दान

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







