
कल आधी रात के बाद दिल्ली में 3 दिन बारिश... पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में भी अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
AajTak
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में फिर बर्फबारी की संभावना है. वहीं, दिल्ली-NCR में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. 31 जनवरी को आधी रात के बाद दिल्ली-NCR में बारिश शुरू हो सकती है. इसके बाद अगले दिन रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से पहले ऊंचे स्तर पर बादलों की एक परत दिल्ली और आसपास के इलाकों में छाई रहेगी. इसके चलते आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है.
31 जनवरी की आधी रात के बाद हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है और 2 फरवरी तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद 3 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR में सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. रात में गरज-चमक और तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 1 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के एक या दो दौर की संभावना है. दोपहर से शाम तक हल्की बारिश हो सकती है.
इसके बाद 2 फरवरी 2026 को भी रात में बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 17°C से 19°C और न्यूनतम तापमान 11°C से 13°C के बीच रहने का अनुमान है.
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रह सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी 3 फरवरी तक बारिश हो सकती है.
IMD के मुताबिक, एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







