
अमेरिकी हमले के डर से ईरान छिपा रहा है अपना 'न्यूक्लियर गोल्ड'
AajTak
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. अमेरिका ने USS Abraham Lincoln कैरियर ग्रुप अरब सागर में तैनात कर ईरान पर हमले की धमकी दी है. ईरान डर से अपने न्यूक्लियर साइट्सको गहराई में छिपा रहा है. टनल सील कर रहा है. ड्रोन कैरियर शहीद बघेरी को बंदर अब्बास से 6 किमी दूर रखा है. IRGC 1-2 फरवरी को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लाइव-फायर एक्सरसाइज करेगा.
अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है. उसकी नौसेना का शक्तिशाली बेड़ा USS Abraham Lincoln Carrier Strike Group अरब सागर में तैनात है. इस बीच ईरान अपनी सुरक्षा बढ़ाने में जुट गया है. सैटेलाइट इमेजरी और विशेषज्ञों के विश्लेषण से पता चल रहा है कि ईरान अपने न्यूक्लियर ठिकानों को और गहराई में छिपा रहा है. समुद्र में भी अपनी ताकत बढ़ा रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी मिसाइल डेस्ट्रॉयर इजरायल के ईलात बंदरगाह पर पहुंचा
ईरान क्यों डर रहा है?
जून 2025 में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स – फोर्डो (Fordow) और नटांज (Natanz) – पर हमला किया था. अमेरिका ने फोर्डो पर 12 GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बम गिराए थे, जो 30,000 पाउंड के थे. इन हमलों से काफी नुकसान हुआ था. अब अमेरिका फिर हमले की तैयारी कर रहा है, इसलिए ईरान सतर्क हो गया है. ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को 'न्यूक्लियर गोल्ड' (यूरेनियम) कहा जा रहा है, जिसे वह अब और गहराई में छिपा रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका कहां-कहां हमला कर सकता है? इजरायल और 6 देशों के साथ शेयर की सीक्रेट लिस्ट

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









