
5 कलश में अस्थि विसर्जन... बारामती में अजित पवार को भावभीनी विदाई देने जुटा पूरा पवार परिवार
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां बारामती में इकट्ठा की गई हैं. अस्थियों का विसर्जन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, बारामती के नीरा नदी संगम सहित अन्य स्थानों पर किया जाएगा. इस मौके पर पूरा पवार परिवार एक साथ नजर आया.
दिवंगत नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के तीसरे दिन उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए पांच कलशों में इकट्ठा की गई हैं.
अजित पवार के अस्थि विसर्जन के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार भी पहुंचे. अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने धार्मिक विधि विधान के साथ अजीत पवार की अस्थियां जमा कीं, जिन्हें पांच कलश में रखा गया है.
इस मौके पर अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार, चचेरे भाई राजेंद्र पवार, रंजीत पवार, विधायक रोहित पवार समेत पूरा पवार परिवार एक साथ नजर आया.
यह भी पढ़ें: अजित पवार की प्लेन क्यों हुई क्रैश? घटना के पीछे हो सकती हैं ये संभावित वजहें
कहां-कहां रखा जाएगा कलश?
एक अस्थि कलश अजित पवार के पैतृक गांव काटेवाड़ी स्थित घर पर रखा जाएगा. दो कलश की अस्थियां त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में विसर्जित की जाएंगी. जबकि कुछ अस्थियों को बारामती के पास करहा और नीरा नदी के संगम में विसर्जित किया जाएगा. अजित पवार के कुछ अस्थि कलश महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में लोगों के दर्शन के लिए भी रवाना किया जाना है..

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







